शिक्षण संस्थानों को बच्चों में ट्रैफिक नियमों के पालन का संस्कार को शुरू से ही देनी चाहिए – योगी आदित्यनाथ

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि बच्चों में ट्रैफिक नियमों के पालन का संस्कार को शुरू से ही देनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति बेसिक से लेकर विश्वविद्यालयों तक के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण जरूरी है। अभिभावकों के साथ विद्यालयों में बैठक और जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली जाए।

जागरूकता अभियान की कार्य योजना तैयार की जाए

सीएम ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि सड़क सुरक्षा के व्यापक महत्व को ध्यान देते हुए पुलिस, यातायात, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी (PWD) सहित अन्य संबंधित विभागों के साथ परस्पर समन्वय बनाते हुए जागरूकता अभियान की कार्य योजना तैयार की जाए ।

कार्य योजना पर 18 मई को प्रदेश के सभी नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ संवाद किया जाए। इसके उपरांत सड़क सुरक्षा अभियान का शुरुआत होगा।

ट्रैफिक नियमों के प्रति विशेष प्रयास किये जाने की आवश्यकता

सीएम ने कहा कि बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए विशेष प्रयास किये जाने की जरूरत है।

यातायात नियमों के संबंध में प्रधानाचार्य, प्राचार्य और विश्वविद्यालय के सभी प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कराया जाए। स्कूली बच्चों के द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रभातफेरी निकाली जाएं और लोगों को ट्रैफिक नियम की जानकारी दी जाए।

अनफिट बसों का संचालन हर हाल में रोका जाए

मुख्यमंत्री ने सडकों पर खराब डिजाइन के स्पीड ब्रेकर से आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि स्पीड ब्रेकर निर्धारित मानक के अनुरूप होने चाहिए और सड़क पर उसकी पेंटिंग होनी चाहिए , ताकि वाहन चलाने वाला सुरक्षित रूप से गुजर सकें।

उन्होने कहा कि सड़क पर अनफिट बसों का संचालन हर हाल में रोका जाए। फिटनेस के मानकों पर फेल बसों को किसी भी दशा चलने नही दिया जाए।

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|