Kisan Karj Mafi Yojana 2022
यूपी के 33 हजार किसानों को राहत देगी यूपी , 200 करोड़ रुपये का कर्ज होगा माफ
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को बहुत बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने 19 जिलों के 33 हजार से अधिक किसानों का 200 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है।
जिसे लेकर कृषि विभाग ने मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद इन किसानों के पुराने कर्ज माफ किए जाएंगे। आपको बता दें कि यह वह किसान हैं जो 5 साल से कर्जमाफी की राह देख रहे हैं।
राज्य में छोटे किसानों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में छोट किसानों को कर्ज माफी होने पर उन्हें बहुत बड़ी राहत मिलेगी और वे आगे खेती के लिए नया ऋण ले सकेंगे।
बता दें कि डिफाल्टर किसानों को बैंक दुबारा ऋण नहीं देता है। यदि इनके कर्ज माफ हो जाएंगे तो इन किसानों को बैंक से नया ऋण मिलना आसान हो जाएगा।
इन सब बातों को देखते हुए उत्तरप्रदेश की योगी सरकार की ओर से किसानों को कर्जमाफी दिए जाने का फैसला बहुत राहत पहुंचाने वाला है।
क्या हैं फसल ऋण मोचन योजना?
सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने के लिए फसल ऋण मोचन योजना 9 जुलाई, 2017 को लागू की थी। इसमें छोटे व सीमांत किसान का एक लाख रुपये तक का ऋण माफ किया गया, ताकि किसान फसल ऋण से मुक्त होकर खेती कर सकें।
किसानों से वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन लिए गए। करीब 86 लाख किसानों का ऋण माफ भी हो चुका है लेकिन, 33,408 किसान अब भी अधर में हैं।
19 जिलों के यह किसान अधिकांश सामान्य वर्ग के हैं। सिर्फ अयोध्या जिले में ही ऋण माफी योजना का लाभ न पाने वालों की संख्या 3934 है। उनका आवेदन व अन्य प्रक्रिया पूरी हो चुकी है अब शासन से धन मिलने की राह देखी जा रही है|
बचें किसानों की कर्ज माफी के लिए सरकार को हैं 200 करोड़ की जरूरत
किसानों की कर्ज माफी के लिए सरकार को करीब 200 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। जीसके लिए कृषि विभाग की ओर से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जा रहा है ताकि ये किसान भी कर्ज मुक्त हो सकें।
19 जिलों के इन किसानों में अधिकांश किसान सामान्य वर्ग के हैं। केवल अयोध्या जिले में ही 3934 ऐसे किसान है जिन्हें ऋण माफी का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है जबकि उनकी आवेदन व अन्य प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
ये किसान सरकार से ऋण माफी की राह देख रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में हाईकोर्ट ने भी सरकार से जवाब-तलब किया है।
Uttar Pradesh कर्ज माफी लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम?
यूपी सरकार की किसान ऋण मोचन योजना के तहत अगर आपने आवेदन किया है तो आपको कर्ज माफी की लिस्ट में अपना नाम अवश्य देखना चाहिए, क्योंकि इस योजना में उन्हीं किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे जो इसके लिए पात्रता रखते हैं।
हम यहां यूपी कर्ज माफी लिस्ट में लाभार्थियों की सूची देखने का प्रक्रिया बता रहे हैं।
•पहले आपको किसान ऋण मोचन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
•होम पेज पर ऋण मोचन की स्थिति के लिंक पर क्लिक करना होगा।
•लिंक पर जाते ही आपके सामने चेक स्टेटस पेज खुल जाएगा।
•इसके बाद यहां ऋण मोचन की स्थिति देखने के लिए दिए गए फॉर्म में सभी जानकारियां जैसे- खाते का प्रकार, बैंक नाम, जिला, ब्रांच, लिखना होगा|
•किसान क्रेडिट कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी सही से भरने के बाद कैप्चा कोड भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|