योगी के दूसरे कार्यकाल पर ओमप्रकाश राजभर ने जमकर बोला हमला
योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक महीने पूरा होने पर एक तरफ जहाँ योगी आदित्यनाथ की तारीफ हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उनपर जमकर हमला बोला है।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इन 30 दिनों में ही उत्तर प्रदेश में अपराध अपने चरम पर पहुंच गया है और भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। हर आदमी परेशान है।
शक्ति मंत्री का बयान है कि उतना ही लूटो, उतना ही कमाओ – ओमप्रकाश राजभर
ओमप्रकाश राजभर अस्पतालों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल में जाने का मन नहीं करता वहां बड़ी दुर्दशा हो गई है।
यह किसकी सरकार थी भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी, इनके जल से शक्ति मंत्री का बयान है कि उतना ही लूटो, उतना ही कमाओ, पूरा का पूरा मत ले लो। ऐसा उत्तर प्रदेश सरकार की योगी के मंत्रियों का बयान है।
उनके मंत्री खुद ही बता रहे हैं। सच्चाई है एक ही काम बता दें जो 30 दिनों में सार्वजनिक रूप में हुआ हो।
भाजपा पूरे देश में नफरत पैदा करती है।
ओमप्रकाश राजभर ने कानून पर सवाल उठाते कहा कि प्रयागराज में हुई 5 लोगों की हत्या का अपराध दर्शाता है कि इन 30 दिनों में उत्तर प्रदेश कितना अपराध मुक्त हुआ है।
यहाँ रात में हत्या हो जाती है। कुछ दिन पहले ही प्रयागराज में पांच लोगों का हत्या हुई थी। उस दिन बता दीजिए जो अपराध चरम पर ना हो।
बीजेपी सरकार में एक ही सही हो रहा है, खाता न बही जो भाजपा कहें वही सही। आज एक भी व्यक्ति महंगाई का बात नहीं करता है।
समान शिक्षा की बात नहीं करता है। राज्य में गरीबों का इलाज फ्री में कैसे हो इस पर बात नहीं करता। जातिगत जनगणना कैसे हो इस पर बात नहीं करता।भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में नफरत पैदा करती है।यूपी में बुलडोजर चलाने की कार्रवाई जाति धर्म देखकर की जा रही है।
राजभर ने कहा कि बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी यहाँ जाति धर्म देखकर की जा रही है। भाजपा का विधायक बगल में हो तो उसके यहां बुलडोजर नहीं चलेगा।
शुद्ध रूप से धर्म की बात करिए, भारत-पाकिस्तान की बात करिए, हिंदू मुसलमान की बात करिए, नफरत की बात करिए तो अच्छे हैं आप।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|