उत्तराखंड सरकार बनाने जा रही है एक नया इतिहास- मुख्यमंत्री
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार एक नया इतिहास बनाने का जा रही है, इसमें सभी धर्मों और जातियों के लिए एकसमान कानून लागू होगा। और जनता के लिए खास तंत्र बनाया जाएगा
हर 100 दिन के विकास कार्यों की रिपोर्ट जारी करेगी उतराखंड सरकार
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब उनकी सरकार हर 100 दिन के विकास कार्यों की रिपोर्ट जारी करेगी।
चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा की श्रद्धालुओं का हर तरह की सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।
सरकार जल्द ही अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन सिलिंडर मुफ्त देने की योजना लागू करने जा रही है।
उत्तराखंड सरकार एक नया इतिहास बनाने का जा रही है – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड के लमगड़ा क्षेत्र स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के चौथे वार्षिकोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार एक नया इतिहास बनाने का जा रही है, इसमें सभी धर्मों और जातियों के लिए एक समान कानून लागू होगा।
उन्होंने कहा कि आश्रम के विकसित होने से जहां क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन का बढ़ावा मिलेगा वहीं सामाजिक बुराइयां भी दूर होंगी।
उत्तराखंड अध्यात्म और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है और पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हो रहे हैं।
डोल आश्रम हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति की जीती जागति मिसाल है- मुख्यमंत्री उत्तराखंड के श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के चौथे वार्षिकोत्सव में उन्होंने डोल आश्रम में 600 कन्याओं को भोजन कराकर ध्वजारोहण किया।
उन्होंने कहा कि बाबा कल्याण दास की ओर से स्थापित डोल आश्रम हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति की जीती जागति मिसाल है।
साथ ही मुख्यमंत्री ने भारतीय बैडमिंटन टीम के थॉमस कप जीतने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|