अब यूपी में श्रमिकों को 1 लाख तक का फ्री लोन उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

Spread the love

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर लाई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही यूपी सरकार उत्तर प्रदेश के लखनऊ, देवरिया, गोरखपुर, आगरा समेत सभी जिलों में श्रमिकों को 1 लाख तक का फ्री लोन उपलब्ध कराएगी

श्रमिकों को मिलेगा एक लाख रुपये तक का कोलेटरल फ्री लोन

मिल रही जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ सरकार ने यह फैसला किया हैं की श्रमिकों को एक लाख रुपये तक का कोलेटरल फ्री लोन दिया जायेगा।

इस लोन की मदद से श्रमिक ( मजदूर) कोई भी काम कर सकता हैं। इसके लिए उन्हें श्रमिक क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा।

आपको बता दें की यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इससे श्रमिकों को काफी फायदा होगा और उन्हे बिना किसी गारंटी के एक लाख रुपये तक का लोन मिल जायेगा।

इतना ही नहीं यूपी सरकार ने श्रमिकों के बच्चों के लिए फ्री शिक्षा की भी स्वीकृति दी हैं। श्रमिकों के बच्चों को छह माह में स्नातक स्तर पर मुफ्त शिक्षा दिलाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी गई हैं।

इससे श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई करने में आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

डेढ़ करोड़ श्रमिकों ( मजदूर ) और उनके परिवारों मिलेगा लाभ

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में फिलवक्त करीब डेढ़ करोड़ श्रमिक पंजीकृत हैं। नये प्रस्तावों के अमल में आने से इन सभी श्रमिकों और उनके परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

इतना ही नही आपको बता दे कि केंद्र के ई-श्रम पोर्टल पर प्रदेश के 8.26 करोड़ श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं। इनकी जांच के बाद लाभार्थी श्रमिकों की संख्या में और इजाफा होगा।

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|