राजस्थान में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए 3 नवीन तहसील और 1 उप तहसील खोलने के प्रशासनिक प्रस्तावों को दी मंजूरी

Spread the love

राजस्थान में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए 3 नवीन तहसील और 1 उप तहसील खोलने के प्रशासनिक प्रस्तावों को राजस्थान के अशोक गहलोत सरकार ने मंजूरी दी हैं।

इसमें जोधपुर जिले में नवीन तहसील झंवर कार्यालय और पटवार मंडलों, भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्तों के सृजन करने के लिए स्वीकृति है। इससे स्थानीय जनता को घर के नजदीक ही तहसील से संबंधित कार्यों की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

प्रतापगढ़ क्षेत्रधिकार में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 14 पटवार मंडल एवं 79 राजस्व ग्राम शामिल

जोधपुर जिले की उप-तहसील कुड़ी भगतासनी को नवीन तहसील और उप तहसील घंटियाली को नवीन तहसील के रूप में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रतापगढ़ जिले में नवीन उप तहसील मूंगाणा के सृजन के प्रशासनिक प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है।

इस कार्यालय सृजन से नवीन तहसील झंवर के क्षेत्राधिकार में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 14 पटवार मंडल एवं 79 राजस्व ग्राम शामिल हो रहे हैं।

आपको बता दें इस बजट सत्र में 2022-23 के दौरान वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा के दौरान बिंदु संख्या 86 में नवीन कार्यालय सृजन की घोषणा की थी।

कुड़ी भगतासनी के क्षेत्राधिकार में 03 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 11 पटवार मंडल एवं 24 राजस्व ग्राम शामिल

जोधपुर जिले की उप तहसील कुड़ी भगतासनी को नवीन तहसील और उप तहसील घंटियाली को नवीन तहसील के रूप में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी ।

कुड़ी भगतासनी के क्षेत्राधिकार में 03 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 11 पटवार मंडल एवं 24 राजस्व ग्राम शामिल हो रहे हैं।

वहीं, घंटियाली के क्षेत्राधिकार में 05 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 17 पटवार मंडल और 46 राजस्व ग्राम शामिल किए गए हैं।

प्रतापगढ़ जिले में नवीन उप तहसील मूंगाणा के सृजन के प्रशासनिक प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है। इस कार्यालय के क्षेत्राधिकार में 04 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त (01 पूर्ण व 03 आंशिक), 09 पटवार मंडल एवं 45 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|