Pradhan Mantri Awas Yojana के नाम पर हो रही ठगी

Spread the love

Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) Scam: PMAY एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर शातिर अपराधी जरूरतमंद लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। लेकिन हाल ही में पुलिस ने ऐसे कई ठगी करने वाले गैंग का खुलासा भी किया है। और लोगों की तलाश भी जारी है।

Pradhan Mantri Awas Yojana Scam: नवंबर 2021 में मिली थी शिकायत 

कानपुर के कृष्णा नगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी 22 नवंबर को दी। जिसमें किसी अनजान व्यक्ति ने Pradhan Mantri Awas Yojana का लाभ दिलाने के नाम पर Scam कर दिया|

जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की। जिसमें मोबाइल नंबर को ट्रैक करके पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके अकाउंट में मौजूद ठगी की 6.50 लाख रुपये की राशि सीज कर दी।

ऐसे की जा रही थी लोगों से ठगी

आरोपियों का Pradhan Mantri Awas Yojana Scam का तरीका काफी निराला था। जिसमें आरोपी सबसे पहले लोगों को फोन कॉल करके बाताते थे कि, वो Pradhan Mantri Awas Yojana के अधिकारी हैं। साथ ही Pradhan Mantri Awas Yojana Scheme में आपकी मकान कंफर्म हो गया है। जिसमें आपके 1.20 लाख रुपये आए हुए है।

जिसके लिए आपको 13,450 रुपये जमा करने होंगे।जिसमें 450 रुपये फार्म चार्ज और 13 हजार रुपये की किस्त होगी। इसके बाद आरोपी कुछ दिन के बाद दोबारा किस्त जमा करने के लिए फोन करते थे और फिर संबंधित दस्तावेज पूरा करने के लिए फोन करते थे। ऐसे में बड़ी राशि पीड़ितों से अपने अकाउंट में जमा करा लेते थे।

Pradhan Mantri Awas Yojana डिपार्टमेंट थी पैठ 

Pradhan Mantri Awas Yojana के लिए आवेदन करने वालों का डाटा ठगों के पास कैसे पहुंचता था। इसपर पुलिस जांच कर रही है। बिना सरकारी कार्यालय में घुसपैंठ के आरोपित आवास के लिए आवेदन करने वालों का डाटा नहीं पा सकते। इसमें यह देखा जा रहा है कि इनका वहां पर आना जाना था कि नहीं और यह डाटा इन्हें कहां से मिलता था।

मुफ्त बिजली रजिस्ट्रेशन के नाम पर भी ठगे जा रहे लोग  

सदरपुर निवासी मुकेश से कुछ दिन पहले ठगों ने फोनकर 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए रजिस्ट्रेशन का झांसा दिया। एक लिंक भेजा और फिर उसको क्लिक करवा लिया। अकाउंट से 4 हजार रुपये निकल गए।

किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर भी हो रही है ठगी 

मंगरौली गांव निवासी संतराम के साथ किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देने के नाम पर 94 हजार रुपये की ठगी हुई है। ठगों ने संतराम को बताया कि चुनाव में किए गए वादे के मुताबिक केंद्र से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। अगले महीने से किस्त भेजने का झांसा देकर बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल की और अकाउंट साफ कर दिया। शिकायत एक्सप्रेसवे थाने में पहुंची है।

किसी भी योजना का लाभ मोबाइल पर नहीं मिलेगा

Pradhan Mantri Awas Yojana एवं अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर हो रही ठगी पुलिस के लिए भी चुनौती बन रही है। अधिकारियों ने कहा कि इतना जरूर ध्यान रखने की जरूरत है कि किसी भी योजना का लाभ फोन कॉल पर नहीं मिलेगा। न ही लाभ लेने के दौरान UPI पिन, बैंक का अकाउंट का डेबिट कार्ड नंबर उसका पिन जैसी गोपनीय जानकारी पूछी जाएंगी।

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|