योगी सरकार बनाएगी सभी लोगों का परिवार कार्ड, 1 लोगों को रोजगार देने की होगी गारंटी
प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की सत्ता में दोबारा वापसी करने वाली योगी सरकार (Yogi Government) रोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।
दरअसल, योगी सरकार अब प्रदेश भर के लोगों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति की स्थिति के सटीक आंकलन के लिए परिवार कार्ड बनाने पर विचार कर रही है।
जिसके लिए उच्च स्तर पर एक विशेषज्ञ ग्रुप बना कर योजना की तैयारी चल रही हैं। यह कार्ड आधार कार्ड से लिंक होगा।
एक परिवार में कम से कम एक रोजगार की दिशा में यह कार्ड बड़ा कदम साबित होगा। फिलहाल अभी सरकार के पास राशन कार्ड के आधार पर परिवार की सूचनाएं उपलब्ध हैं|
भाजपा ने लिया है संकल्प
आपको बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने संकल्प पत्र में अगले पांच वर्षों में एक परिवार को कम से कम एक रोजगार देने का संकल्प लिया था। जिसके लिए योगी सरकार लगातार प्रयत्नशील है।
सरकार सभी परिवारों का कार्ड बनाने पर कर रही हैं विचार-विमर्श
योगी सरकार विभिन्न योजनाओं और रिक्त पदों पर भर्ती करके इसे पूरा करने में जुटी हुई है। जिसके लिए सरकार को प्रदेश में सभी परिवारों की सामाजिक और रोजगार संबंधी स्थिति की जानकारी आवश्यक है।
अब इसके लिए योगी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार सभी परिवारों का कार्ड बनाने पर विचार-विमर्श कर रही है।
इस कार्ड में परिवार के बारे में सभी जानकारियां दर्ज होंगी। परिवार में कितने सदस्य हैं, उनकी उम्र क्या है, कौन-कौन नौकरी करता है या रोजगार से जुड़ा हुआ है, यह सभी जानकारियां उस कार्ड में दर्ज होंगी।
परिवार कार्ड को किया जाएगा आधार कार्ड से लिंक
दरअसल परिवार कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। इस आधार पर सरकार के पास सटीक जानकारी होगी कि किन परिवारों में एक भी व्यक्ति रोजगार से नहीं जुड़ा हुआ है।
परिवार की सामाजिक स्थिति क्या है। इस आधार पर सरकार अपनी विभिन्न रोजगार योजना से जोड़कर रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास करेगी।
रोजगार के दिशा में योगी सरकार का यह बड़ा कदम साबित होगा। जब तक लोगों का परिवार कार्ड नहीं बन जाता है तब तक राशन कार्ड को ही आधार माना जाएगा।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|