अब लड़कियों को मुफ्त स्कूटी देगी योगी सरकार, जाने कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने घोषणापत्र में किए गए वादों को साकार करना शुरु कर दिया है।
फ्री स्कूटी योजना (free scooty scheme) के तहत रजिस्ट्रेशन शुरु हो गए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मेनिफेस्टो में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली सभी मेधावी छात्रों को उत्तर प्रदेश में फ्री स्कूटी योजना 2022 के तहत स्कूटी देने का प्रावधान रखा था।
आपको बता दें कि स्नातक करने वाली छात्राओं को इंटरमीडिएट यानी बारहवीं कक्षा के अंकों के आधार पर बालिकाओं को स्कूटी मिलेगी पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं को ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर स्कूटी दी जाएगी।
आपको बता दें इस योजना को प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के नाम से लेकर आया है।
राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही (UP Free Scooty Yojana 2022 ) के तहत राज्य के सभी मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु सहायता दी जाएगी।
मेधावी छात्राओं का चयन करने के लिए सरकार ने कुछ पात्रता शर्ते निर्धारित की है। (Rani Laxmi Bai Free Scooty Yojana) के अंतर्गत योगी 2.0 सरकार छात्राओं को स्कूटी खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
साथ ही यह भी बताएगी कि स्नातक करने वाली छात्राओं को इंटरमीडिएट यानी बारहवीं कक्षा के अंकों के आधार पर बालिकाओं को स्कूटी मिलेगी परास्नातक करने वाली छात्राओं को ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर स्कूटी प्राप्त हो पाएगी।
यूपी फ्री स्कूटी योजना 2022 का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें
1. upcmo.up.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
2. रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
3. अपना आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, कक्षा, योजना का नाम और अन्य विवरण दर्ज करें।
4. सभी प्रविष्टियों को सत्यापित करने के बाद सभी विवरण को जमा करें।
5. उसके बाद अपना फॉर्म भरें और अपना एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें।
यूपी फ्री स्कूटी योजना 2022 में आवेदन करने के लिए ये है पात्रता
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार यह योजना चलाकर लड़कियों की कॉलेज ना जाने की समस्या को दूर करना चाहती है। इससे नौकरियों में लड़कियों की हिस्सेदारी भी बढ़ेगी।
यूपी फ्री स्कूटी रानी लक्ष्मीबाई योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
•आधार कार्ड (Aadhar Card)
•राशन कार्ड (Ration Card)
•मार्कशीट (Marksheet)
•आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
•ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (Online Application Pdf)
यूपी फ्री स्कूटी योजना ऑनलाइन फॉर्म 2022 की अंतिम तिथि
यूपी फ्री स्कूटी योजना ऑनलाइन फॉर्म 2022 के लास्ट डेट के संबंध में अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन आप इसे बिना किसी देरी के तुरंत भर दें।
आप पात्र हैं या नहीं, यह सत्यापित करने के बाद ही आप ऑनलाइन मोड में फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा, जैसा कि इस योजना को रानी लक्ष्मी बाई योजना का नाम दिया गया है, इसका मतलब यह है कि केवल लड़कियां ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं और अपना पंजीकरण करा सकती हैं।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|