जल्द ही छिन सकती है अशोक गहलोत की कुर्सी, जाने कौन हो सकता है राजस्थान का नया मुख्यमंत्री 

Spread the love

आने वाले समय में राजस्थान की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है| खबर है कि प्रशांत किशोर अगर कांग्रेस पार्टी में शामिल होते हैं तो राजस्थान के मुख्यमंत्री बदल सकते हैं|

मौजूदा समय की बात करें तो राजस्थान में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान है लेकिन प्रशांत किशोर के पार्टी में आ जाने से तमाम बदलाव देखने को मिल सकता है।

माना जा रहा है कि अगर प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल होते हैं तो प्रशांत किशोर सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और वह इसको लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से बात करेंगे।

हालांकि अभी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन बातों से साफ इंकार करते हुए आ रहे हैं कि राजस्थान में आने वाले समय में कोई बदलाव होने वाला है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अटकलों को किया खारिज

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को राज्य में संभावित बदलाव की अटकलों को सीधे खारिज करते हुए कहा कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

नई दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के बीच हालिया बैठक के बाद राज्य सरकार में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं।

राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान गहलोत ने कहा कि मीडिया और अखबारों में अफवाहें चलती रहती हैं।

उनपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। इस तरह की अफवाहें लोगों को गुमराह करती हैं और इससे शासन भी प्रभावित होता है।

गहलोत ने कहा उनका स्थाई त्यागपत्र कांग्रेस के आलाकमान सोनिया गांधी के पास है

गहलोत ने कहा कि उनका त्याग पत्र स्थायी रूप से कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी के पास है और अगर पार्टी को राज्य में मुख्यमंत्री बदलना पड़ा, तो यह बिना किसी संकेत के किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति पूरे देश के लिए चिंता का विषय होनी चाहिए। कांग्रेस को कभी वोट नहीं देने वाले आम नागरिक भी चाहते हैं कि पार्टी देश में एक मजबूत विपक्ष बने।

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|