आई एम शक्ति उड़ान योजना समूचे देश में रोल मॉडल के रूप में उभरेगी – महिला एवं बाल विकास मंत्री, जाने क्या हैं योजना?

Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के मौके पर आयोजित हुए कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने बुधवार को होटल क्लार्क आमेर में आयोजित महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारियों की एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला में आई एम शक्ति उड़ान योजना के तहत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन जागरूकता पोस्टर एवं लघु फिल्म (Short movie) का विमोचन किया।

आई एम शक्ति उडा़न योजना समूचे देश में एक रोल मॉडल योजना के रूप में उभरेगी

इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि प्रदेश में किशोरियों एवं महिलाओं को चरणबद्ध नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाने के साथ ही उनमें माहवारी स्वच्छता प्रबंधन हेतु जागरूकता भी लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की महत्वकांक्षी आई एम शक्ति उडा़न योजना आने वाले समय में समूचे देश में एक रोल मॉडल योजना के रूप में उभरेगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि आज भी माहवारी को लेकर महिलाएं रूढ़िवादिता का शिकार हैं। जिसके चलते उन्हें बांझपन एवं बच्चेदानी की कैंसर जैसी घातक बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने समझी पीड़ा 

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पीड़ा को समझा है। उनकी दूरदृष्टि का ही सुपरिणाम है कि प्रदेश में आई एम शक्ति उड़ान योजना (I Am Shakti Udan Yojana 2022) शुरू की गई है ।

निरोगी राजस्थान के उद्देश्य को पूरा करने में महिला एवं बाल विकास विभाग महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से उड़ान योजना के तहत महिलाओं में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के लिए जागरूकता लाने में कामयाब होंगे।

उन्होंने कहा कि नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण और जागरूकता कार्यक्रम इसके लिए सफलतम कारक साबित होंगे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साथी एवं प्रचेता कर रही अच्छा कार्य 

महिला में बाल विकास मंत्री ने फील्ड में काम कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में तथा उसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साथी एवं प्रचेता निरंतर बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग आधी आबादी का मार्गदर्शक एवं चिंतक विभाग है। महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों को महत्वपूर्ण बताते हुए विभागीय उपलब्धियों और लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विभाग द्वारा ड्रॉपआउट बालिकाओं को पुनः शिक्षा से जोड़ा गया है।

बालिकाओं को कंप्यूटर शिक्षा से भी जोड़ा गया है।उन्होंने आई एम शक्ति महिला उद्यम प्रोत्साहन योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इस योजना में महिलाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए अनुदानित लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने महिला नीति पर चर्चा करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण में महिला नीति कारगर साबित होगी।

महिलाओं को जागरूक किया जाना भी आवश्यक 

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव दिनेश कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आई एम शक्ति उड़ान योजना के तहत निशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरण के साथ ही माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के लिए किशोरियों एवं महिलाओं को जागरूक किया जाना भी आवश्यक है।

शासन सचिव ने विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पूरी क्षमता के साथ जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने विभिन्न योजनाओं की विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें लागू करने के लिए अधिकारियों का मार्गदर्शन करने के साथ ऐसा करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि विभाग पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण करने और सक्षम महिलाओं को भी समुचित अवसर प्रदान कर उनकी प्रगति में सहयोग करने की भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

क्या हैं आई एम शक्ति उडा़न योजना? (I Am Shakti Udan Yojana 2022)

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य सरकार के 3 साल पूरे होने की खुशी पर 18 दिसंबर से काफी सारी योजनाओं का आयोजन किया जाएगा। इन योजनाओं में से एक योजना I Am Shakti Udaan Yojana भी है।

इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री ममता भूपेश के दशुरू किया गया। यह योजना महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक योजना सिद्ध होगी । इस योजना से महिलाओं को बहुत सारे लाभ प्रदान किए जाएंगे जिससे कि महिलाओें के जीवन में सुधार आएगा ।

महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी एवं अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी। इस योजना द्वारा महिला सशक्तिकरण‌ को भी बल मिलेगा। इसी के साथ जो महिलाएं बेरोजगार हो चुकी हैं और किसी वजह से उन्हें अपनी नौकरियों में छोड़नी पड़ी है उन महिलाओं को एक नई योजना द्वारा नौकरियां प्रदान की जाएंगी।

क्या है आई एम शक्ति उड़ान योजना का उद्देश्य? 

इस योजना की शुरुआत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई है‌। आई एम शक्ति उड़ान योजना (I Am Shakti Udan Yojana 2022) राजस्थान में शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं की स्थिति में सुधार आए। इस योजना के अंतर्गत राज्य की 28 लाख किशोरियां तथा महिलाएं लाभांवित होंगी।

योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 282 ब्लॉक में प्रत्येक ब्लॉक पर 5 चिन्हित् आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 10 से 45 वर्ष तक आयु की प्रत्येक किशोरी व महिला लाभार्थी को प्रतिमाह 12 सेनेटरी नैपकिन का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को समाज में इज्जत मिलेगी। इस योजना का लाभ महिलाऐं उठा सकती है। भूपेश ने कहा कि इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना महिला नीति व आई एम शक्ति योजना के तहत लाखों महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया गया है । आई एम शक्ति उड़ान योजना के प्रथम चरण में प्रदेश की 28 लाख किशोरियां तथा महिलाएं लाभांवित होंगी|

इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|