झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बड़े संकट में फँसे, जा सकती हैं मुख्यमंत्री की कुर्सी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों बड़े संकट में फंस गए हैं। दरअसल हेमंत सोरेन के नाम पर खदान लीज लेने तथा ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के मामले में झारखंड हाईकोर्ट व चुनाव आयोग ने हेमंत सोरेन पर अगले 15 दिनों में बड़ी कार्रवाई कर सकता है।
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने चुनाव आयोग को हेमंत सोरेन के नाम पर खदान लीज लिए जाने की जानकारी दी।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की शिकायत
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा माइनिंग लीज लेने की शिकायत राज्यपाल रमेश बैस से की थी।जिसके बाद राज्यपाल ने प्रदेश के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को बुलाकर इस मामले में तमाम ब्योरा तलब किया।
इधर भारत निर्वाचन आयोग को ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले की तथ्यात्मक जानकारी मिलने के बाद चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को चिट्ठी भेज कर सम्पूर्ण रिपोर्ट मांगी है। अगले 15 दिनों में हेमंत सोरेन के खदान लीज से संबंधित दस्तावेज आयोग ने उपलब्ध कराने को कहा है।
खतरे में मुख्यमंत्री की कुर्सी
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग इस संगीन मामले में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 9A के तहत ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के मामले की गहनता से पड़ताल कर रहा है।
साथ ही तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। खदान लीज लेने के मामले में कानूनी तथ्यों को भी जांच की जा रही है। एक नए विवाद में घिरने से हेमंत सोरेन की मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में आ गई है।
क्या कहते हैं कानून के जानकार ?
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अपने नाम पर माइनिंग लीज लेने के मामले संविधान विशेषज्ञ कहते हैं कि प्रथमदृष्टया यह मामला ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का लग रहा है। इस तरह के मामलों में किसी को पद से हटाने के लिए तीन कंडीशन होते हैं।
जाने कौन से होते हैं तीन कंडीशन ?
1. एक ही व्यक्ति विशेष के पास कोई दाे पद होना चाहिए।
2. इसके तहत जिम्मेवार व्यक्ति एक महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए किसी से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष लाभ हासिल करता है।
3. सरकारी पद पर रहने वाला अगर अन्य माध्यमों से कमाई कर रहा है।
इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें और Instagram, Twitter पे हमें फ़ॉलो करें। आप इस विषय में कोई भी जानकारी कॉमेंट्स के द्वारा हम तक पहुँचा सकते हैं। आप के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|